तबादले के बाद भी बस्तर लौटने की कोशिश? रसूखदार आबकारी अधिकारी को आखिर किसका संरक्षण अधिकारी के दोबारा वापसी की चर्चाओं से उठे सवाल, तबादला प्रक्रिया और विभागीय संरक्षण की हो निष्पक्ष जांच

तबादले के बाद भी बस्तर लौटने की कोशिश? रसूखदार आबकारी अधिकारी को आखिर किसका संरक्षण अधिकारी के दोबारा वापसी की चर्चाओं से उठे सवाल, तबादला प्रक्रिया और विभागीय संरक्षण की हो निष्पक्ष जांच
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

11 अगस्त 2026 जगदलपुर :- बस्तर जिला आबकारी कार्यालय में पिछले तीन-चार वर्षों से पदस्थ रहे एक आबकारी अधिकारी को लेकर अब विभागीय गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अधिकारी का तबादला बस्तर से किए जाने के बाद भी कथित तौर पर दोबारा बस्तर जिले में पदस्थापना कराने की कोशिशों की बात सामने आ रही है। हालांकि, इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सवाल यह है कि आखिर बस्तर में ऐसा क्या है कि तबादले के बाद भी संबंधित अधिकारी की वापसी की चर्चाएं सामने आ रही हैं? क्या अधिकारी को विभाग के भीतर किसी प्रभावशाली व्यक्ति या तंत्र का संरक्षण प्राप्त है? यदि तबादला आदेश जारी हो चुका है, तो उसके बाद पुनः उसी जिले में पदस्थापना की कोशिश किस आधार पर की जा रही है—यह भी जांच का विषय है।

बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी लंबे समय से बस्तर जिला आबकारी कार्यालय में पदस्थ रहा है। ऐसे में सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया, स्थानांतरण नीति और एक ही स्थान पर लंबे समय तक पदस्थ रहने से जुड़े विभागीय नियमों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

तबादले के बाद वापसी क्यों?

यदि किसी अधिकारी का निर्धारित प्रक्रिया के तहत तबादला किया गया है, तो क्या उसे दोबारा उसी जिले में पदस्थ करने के लिए कोई विशेष अनुमति या प्रशासनिक आधार है? क्या विभाग में ऐसे मामलों के लिए कोई स्पष्ट नियम लागू होता है? इन सभी बिंदुओं पर विभाग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

वहीं, यदि संबंधित अधिकारी की दोबारा बस्तर में पदस्थापना होती है, तो इसकी पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक किए जाने की मांग भी उठ सकती है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्णय सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत हुआ है या किसी विशेष प्रभाव के चलते।

TIMES OF BASTAR करेगा बड़ा खुलासा

फिलहाल संबंधित अधिकारी का नाम और उसके कार्यक्षेत्र से जुड़े विस्तृत तथ्यों को TIMES OF BASTAR द्वारा सुरक्षित रखा गया है। आने वाले दिनों में दस्तावेजों और उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल के बाद इस अधिकारी का नाम, पदस्थापना का कार्यक्षेत्र और बस्तर में लंबे समय तक पदस्थ रहने से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

हालांकि, खबर में उठाए गए सवालों पर संबंधित अधिकारी और आबकारी विभाग का पक्ष भी महत्वपूर्ण है। TIMES OF BASTAR उनका पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

अब बड़ा सवाल—तबादले के बाद भी बस्तर वापसी की कवायद क्यों? और यदि वापसी होती है, तो इसके पीछे आखिर क्या वजह है?